हरिद्वार के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बेहतर प्रदर्शन करने की संभावना है।
इस चुनाव के लिए सोमवार को मतदान हुआ था।
मतगणना जारी है और सभी नतीजे बृहस्पतिवार दोपहर तक घोषित किए जाने की उम्मीद है।
उपलब्ध रुझानों से संकेत मिला है कि पार्टी जिला पंचायत बोर्ड की 44 में से 15 सीट जीत सकती है। भाजपा के ग्राम और क्षेत्र पंचायतों में भी पहली बार अच्छा प्रदर्शन करने की संभावना है।
पार्टी ने पिछले चुनावों में जिला पंचायत बोर्ड की केवल तीन सीट पर जीत हासिल की थी।


Download Android App
Download iOS App



