झारखंड विधानसभा में दिखा BJP की जीत का मंजर, भगवा वस्त्र धारण कर पहुंचे BJP विधायक

Summary :

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने के लिए बीजेपी के सभी विधायक भगवा वस्त्र धारण कर पहुंचे।

झारखंड विधानसभा में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणामों का एक अलग ही मंजर देखने को मिला। विधानसभा के बजट सत्र में शुक्रवार को शामिल होने के लिए बीजेपी के सभी विधायक भगवा वस्त्र धारण कर पहुंचे। इस दौरान विधानसभा के मुख्य द्वार पर जय श्री राम और हर हर महादेव के नारे गूंज उठे।
सत्ता पक्ष के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने कहा कि यूपी में बुलडोजर बाबा का बुलडोजर चल गया और परिवारवाद का सफाया हो गया। कहा कि देश की सबसे बड़ी परिवारवाद वाली पार्टी कांग्रेस को तो जनता ने पूरे देश से चलता तो कर ही दिया है, अखिलेश यादव को भी जनता ने धूल चटाया है।
विधायक मनीष जयसवाल ने कहा कि जाति धर्म से ऊपर उठकर जनता ने वोट किया है। परिवारवाद की राजनीति करनेवालों को तमाचा जड़ने का काम किया है।विधायक ढुल्लू महतो ने कहा कि चार राज्यों का चुनाव परिणाम तो झांकी है असली रिजल्ट तो 2024 में आना है। उन्होनें दावा किया कि 2024 में पूरे देश मे फिर से भगवा लहराएगा और नरेंद, मोदी के नेतृत्व में फिर से केंद्र में सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा की जनता ने यह बता दिया कि देश और प्रदेश में अब सिर्फ और सिर्फ विकास की राजनीति चलेगी, तुष्टिकरण की राजनीति के लिए अब कोई जगह नहीं है। 

Desk Team