भारतीय जनता पार्टी के सांसद सौमित्र खान ने सोमवार को बंगाल के दक्षिण-पश्चिमी जिलों को मिलाकर एक अलग राज्य ‘जंगलमहल’ बनाने की मांग दोहराई। इससे कुछ दिन पहले भाजपा के अनेक सांसदों ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी जिलों को अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग की थी।
दो महीने में दूसरी बार उठ चुकी हैं अलग राज्य बनाने की मांग
खान ने कहा कि दक्षिण बंगाल के बांकुड़ा, पुरुलिया, पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, बीरभूम और पश्चिम बर्धमान जिलों को मिलाकर एक अलग राज्य बनाया जाए। बीते दो महीनों में यह दूसरी बार है जब उन्होंने जंगलमहल क्षेत्र को अलग राज्य बनाने की मांग की है।
कभी माओवाद का गढ था घने जंगल से इलाका
तृणमूल कांग्रेस की सरकार पर कभी माओवाद का केंद्र रहे घने जंगल वाले ‘जंगलमहल’ क्षेत्र के विकास में कमी का आरोप लगाते हुए खान ने कहा कि अब समय आ गया है कि इस क्षेत्र को पश्चिम बंगाल से अलग किया जाना चाहिए। बिष्णुपुर सीट से सांसद खान ने कहा, ‘‘हम भी पश्चिम बंगाल में रहते हैं लेकिन इन इलाकों का विकास कहां हुआ? प्रगति के नाम पर हमें क्या मिल रहा है? इस क्षेत्र के लोग अलग राज्य की मांग क्यों नहीं करते हैं।’’
तृणमूल का आरोप अलग राज्य बनाने की मांग भाजपा की विभाजनकारी राजनीती दर्शाता हैं
उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह उत्तर बंगाल के लोग अलग होने के बारे में सोच रहे हैं उसी तरह जंगलमहल के लोगों को अलग राज्य की मांग करनी चाहिए।’’ उनकी इस टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि इस तरह के बयान भाजपा की विभाजनकारी राजनीति को दर्शाते हैं।


Download Android App
Download iOS App



