भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को दूसरी सूची जारी कर दी। बीजेपी ने लोहरदग्गा (सु) सीट पर सुखदेव भगत को उम्मीदवार बनाया है। रविवार को बीजेपी ने 52 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। झारखंड के मुख्यमंत्री रगुबर दास जमशेदपुर ईस्ट से और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा चक्रधरपुर से चुनाव लड़ेंगे।
झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा चुनाव पांच चरण में कराए जाएंगे। 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच चुनाव होना है। मतगणना 23 दिसंबर को होगी। झारखंड में चुनाव पांच चरणों में होगा और 23 दिसबंर को नतीजे आएंगे। झारखंड की 81 सीट में से नौ एससी, 28 एसटी सीटें हैं। यहां की कुल जनसंख्या 3.29 करोड़ है। इसमें 2.26 करोड़ वोटर हैं जिनमें 1.87 करोड़ पुरुष और 1.08 फीमेल वोटर हैं।
7 दिसंबर को दूसरे, 12 दिसंबर को तीसरे चरण के तहत वोटिंग होगी। वहीं, चौथे चरण की वोटिंग 16 दिसंबर को जबकि 20 दिसंबर को पांचवें चरण की वोटिंग होगी। पहले चरण में 13 सीटों पर मतदान होगा। दूसरे चरण में 20 सीटों पर, तीसरे चरण में 17 सीटों पर, चौथे चरण 15 सीटों पर और पांचवें चरण में 16 सीटों पर मतदान होगा।


Download Android App
Download iOS App



