राजस्थान में प्रमुख विपक्ष भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसानों के कर्जमाफी को लेकर सोमवार को सभी जिलों में राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने आज बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा सरकार बनने के दस दिन में किसानों की कर्ज माफी की बात कही गई थी, जिसे अभी तक भी पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि अभी तक इसके लिए कोई योजना भी नहीं बनायी गई है कि इसके लिए पैसा कहां से आयेगा।
श्री शर्मा ने बताया कि प्रदेश में 59 लाख किसानों पर विभिन्न श्रेणी के बैंकों का 99 हजार 600 करोड़ रूपए का कर्जा है, जिसे सरकार को वायदा अनुसार अभी तक पूरा नहीं किया गया है। प्रदेश में आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू नहीं करने एवं बेरोजगार युवाओं को 3500 रूपये बेरोजगारी भत्ता नहीं देनें जैसी मांगों को लेकर 28 जनवरी को भाजपा द्वारा प्रदेश के एसडीएम कार्यालय पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन दिये जायेंगे।


Download Android App
Download iOS App



