देहरादून : दून शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान भाजपाइयों ने दियो से कमल का फूल बनाया। उत्तराखंड ने एक बार फिर नमो लहर के साथ खुद को आत्मसात करते हुए लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय सुर में सुर मिलाया। भाजपा ने लगातार दूसरी बार राज्य की पांचों लोस सीटों पर परचम फहराया। इस दौरान देवेंद्र पाल सिंह, अर्जुन बसोर, विष्णु प्रसाद, ममता, प्रभा शाह, बेला गुप्ता संजीव विनोदिया, नीतू बिष्ट, मधु खटटरी, मीनाक्षी, वंदना ठाकुर, अभिषेक अग्रवाल, देवाशीष, सत्यम, उमेश माहवार, अमित अग्रवाल, भूपेंदर चंदेल, निशा, सीमा सावन सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं मसूरी विधायक गणेश जोशी द्वारा 17वीं लोकसभा के आमचुनावों में मजबूत एवं दृढ़प्रतिज्ञ प्रधानमंत्री के चमत्कारिक नेतृत्व में मिली एतिहासिक जीत का जबर्दस्त जश्न मनाया गया। इस अवसर पर टिहरी लोकसभा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह की शानदार विजय तथा मसूरी विधानसभा से 33,000 से भी अधिक मतों से विजयी होने का जश्न मानाया गया। विधायक गणेश जोशी द्वारा कार्यकर्ताओं सहित प्रदेश भाजपा कार्यालय में स्वयं ढोल को थाप देकर कार्यकर्ताओं के जोश को दोगुना कर दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा मसूरी विधायक के साथ मिष्ठान साझा की। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि उत्तराखण्ड ही नहीं वरन पूरे देश की जनता ने जिस प्रकार मोदी के मजबूत नेतृत्व पर पुनः प्यार एवं भरोसा लुटाया है वह अभूतपूर्व है। इस अवस्मिरणीय जीत ने उन सभी के मुंह पर तमाचा लगा दिया है जिन्होंने मोदी के मजबूत नेतृत्व पर संदेह किया था। उन्होंने उत्तराखण्ड तथा देश की समस्त जनता का आभार व्यक्त किया तथा मजबूत राष्ट्र के निमार्ण की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
– सुनील तलवाड़


Download Android App
Download iOS App



