एबीवीपी और बागी गुट में खूनी संघर्ष

Summary :

छात्रसंघ चुनाव को लेकर माहौल गरमाता जा रहा है। डीएवी पीजी कॉलेज में एबीवीपी का बागी गुट रैली निकालने के लिए जमा हुआ था।

देहरादून : छात्रसंघ चुनाव को लेकर माहौल गरमाता जा रहा है। डीएवी पीजी कॉलेज में एबीवीपी का बागी गुट रैली निकालने के लिए जमा हुआ था। लेकिन इस बीच एबीवीपी और युवा मोर्चा के नेताओं ने उनपर हमला बोल दिया, जिसके बाद उनके बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान कई छात्र  नेत गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 
घायलों को आनन-फानन अस्पताल में भर्ती  कराया गया। वहीं, पुलिस ने हंगामा बढ़ता देख लाठीचार्ज कर भीड़ को  तितर-बितर किया। छात्रसंघ चुनाव को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, एनएसयूआई समेत तमाम छात्र संगठन और निर्दलीय प्रत्याशी पूरे जोर-शोर से मैदान में डटे हुए हैं। शुक्रवार को चुनावी रैली के दौरान एबीवीपी और बागी गुट के बीच किसी बात को लेकर बहस छिड़ गई। 
फिर क्या था देखते ही देखते उनमें लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें कई छात्रों के सिर फूट गए। संघर्ष की घटना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि एबीवीपी अध्यक्ष पद के दावेदार साग तोमर और बागी गुट से शुभम सिमल्टी और राहुल लारा को सिर में चोट लगी है।

Desk Team