Puducherry Budget Session : केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी विधानसभा का बजट सत्र बुधवार को होगा शुरू

Summary :

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी विधानसभा का बजट सत्र बुधवार को शुरू होगा और सबसे पहले उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन का पारंपरिक अभिभाषण होगा।

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी विधानसभा का बजट सत्र बुधवार को शुरू होगा और सबसे पहले उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन का पारंपरिक अभिभाषण होगा।
विधानसभा ने 30 मार्च को संक्षिप्त सत्र के दौरान लेखानुदान को मंजूरी दी थी और सदन ने सरकारी विभागों को भारत की संचित निधि से 3,613.66 करोड़ रुपये आवंटित किए, ताकि वे वित्त वर्ष 2022-2023 के शुरुआती पांच महीनों यानी अप्रैल से अगस्त तक नियमित खर्च को पूरा कर सकें।
तब पूर्ण बजट पेश नहीं किया जा सका था, क्योंकि केंद्र द्वारा धन के आवंटन की प्रतीक्षा की जा रही थी।
मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने मंगलवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ चर्चा की और 2,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता की मांग की।
पिछले साल मई में विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री बनने के बाद वह पहली बार राष्ट्रीय राजधानी गए थे। बजट पेश करने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। सदन में 30 निर्वाचित और तीन मनोनीत विधायक हैं।

Shera Rajput