हरिद्वार, संजय चौहान (पंजाब केसरी)ः बद्री बावला में मोती बाजार व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से मनाया गया। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के शहर अध्यक्ष कमल बृजवासी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस से सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
मुख्य अतिथि मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारी वर्ग की समस्याओं को हल कराने के लिए संगठित होकर कार्य करते हैं। मोती बाजार व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि मेयर अनिता शर्मा एवं कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी भी शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम सुंदर सिखौला एवं संचालन सुयश अग्रवाल ने किया। नवनियुक्त अध्यक्ष आशुतोष वर्मा, महामंत्री माधव बेदी, कोषाध्यक्ष मोहित गर्ग, उपाध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल, सूरज प्रकाश गुप्ता, आशुतोष गोस्वामी, अनुराग अग्रवाल, राहुल वशिष्ठ, दर्पण चड्डा, अजय आहूजा, संगठन मंत्री आकाश बंसल, संयुक्त मंत्री नवीन अग्रवाल, प्रचार मंत्री संजय बंसल, सह कोषाध्यक्ष साहिल अरोड़ा, मंत्री सचिन गोयल, तुषार अरोड़ा, पुलकित कुकरेजा, अमित गुप्ता (अंशु) सदस्य, राघव सिंघल, आकाश सिखोला, अभिषेक जैन, आशु अरोड़ा, शुभम दीवान, ऋषभ रोहेला, विपुल सहगल, संजय कोठियाल, इंद्रजीत ठाकुर, अनमोल वर्मा, वैभव मेहता, शेंकी गुप्ता, लव आडवानी को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव कैलाश केशवानी, जिलाध्यक्ष सुरेश गुलाटी, संजीव नैय्यर, विजय शर्मा, श्रीगंगा सभा अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, पार्षद मंजू गर्ग, विजय शर्मा, शिव कुमार कश्यप, प्रदीप कालरा आदि उपस्थित रहे।


Download Android App
Download iOS App



