केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने सोमवार को कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) किसी भी भारतीय नागरिक के खिलाफ नहीं है लेकिन कांग्रेस इसका राजनीतिकरण कर रही है। रेड्डी ने यहां भाजपा द्वारा आयोजित सीएए समर्थक अभियान के इतर पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं पूरे देश को बताना चाहता हूं कि कांग्रेस लोगों को गुमराह कर रही है।
कांग्रेस राजनीति कर रही है। वह विकास को रोकने, देश को पांच हजार अरब डॉलर की आर्थिक महाशक्ति बनाने के हमारे काम को रोकने के लिए (सीएए का) गलत इस्तेमाल कर रही है।’’ उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस ने 2015 में विरोध प्रदर्शन क्यों नहीं किया जब सीएए को लोकसभा से पारित किया गया था।
अजित पवार चौथी बार बने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री, जानिए पिछले रिकॉर्ड
गृह राज्य मंत्री ने कहा कि भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से बहस करने के लिए तैयार हो जाएगा। रेड्डी ने कहा, ‘‘मैं सीएए पर राहुल गांधी को कभी भी, कहीं भी सवाल करने की चुनौती देता हूं। यहां तक कि भाजपा का हमारा सामान्य कार्यकर्ता भी बहस के लिए तैयार है, मेरी जरूरत ही नहीं है।’’
उन्होंने दावा किया कि गांधी को यह नहीं मालूम कि सीएए में क्या है। गृह राज्य मंत्री ने कहा कि सीएए में भारतीय मुस्लिम या अन्य धर्मों के लोगों के खिलाफ एक शब्द भी नहीं है। भारतीय मुसलमानों को डरने की जरूरत नहीं है। यह पूछे जाने पर कि क्या एनपीआर (राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर) 2010 के एनपीआर की तरह ही है, रेड्डी ने कहा, ‘‘लगभग एक जैसा है। एनपीआर का मतलब है जनगणना। जनगणना का मतलब है एनपीआर। इसमें कोई बदलाव नहीं है। हम और जानकारियां हासिल कर रहे हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



