नए साल पर जश्न के मूड में कोलकाता

Summary :

दिनचर्या पर जाने से पहले जश्न मनाया। ट्रेन और मेट्रो रेल भरी रही क्योंकि उपनगरों के लोग शहर में त्योहार का अहसास लेने के लिए बड़ी संख्या में यहां पहुंचे।

कोलकाता मंगलवार को नए साल के जश्न डूबा हुआ नजर आया, लोगों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी और ठंड के बीच प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर पिकनिक मनाते हुए नजर आए। पार्क स्ट्रीट, न्यू मार्केट इलाके और अन्य नाइट क्लबों में एक जनवरी का जश्न मनाने के लिए मध्यरात्रि के समय हजारों लोग पहुंचे।

सभी उम्र, जाति और धर्म के लोग नए साल की पहली सुबह विक्टोरिया मेमोरियल, अलीपुर प्राणी उद्यान, इको और निक्को पार्क जैसे प्रसिद्ध स्थलों पर नजर आए और अपनी दैनिक दिनचर्या पर जाने से पहले जश्न मनाया। ट्रेन और मेट्रो रेल भरी रही क्योंकि उपनगरों के लोग शहर में त्योहार का अहसास लेने के लिए बड़ी संख्या में यहां पहुंचे।

शहर को कोई खतरा न हो, इसके लिए पुलिस ने संवेदनशील स्थनों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने जैसे व्यापक इंतजाम किए थे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों को शुभकामनाएं दीं। बनर्जी ने ट्वीट कर कहा, ‘आज कल्पतरु उत्सव है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन रामकृष्ण परमहंस देब कल्पतरु में तब्दील हो गए थे। कल्पतरु एक ऐसा रहस्मयी पेड़ है, जो सबकी मुरादें पूरी करता है। सभी को मेरी शुभकामनाएं।’

Desk Team