मसूरी : पहाड़ों की रानी मसूरी को स्वच्छ बनाने के लिए नगर पालिका परिषद के सहयोग से रिसिटी नेटवर्क एवं कीन संस्था सहित जनप्रतिनिधियों ने वार्ड नं. पांच से सफाई अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने रीबन काटकर सफाई अभियान का शुभारंभ किया व सभी से सहयोग करने की अपील की।
लंढौर मार्ग पर जैन धर्मशाला के निकट से वार्ड नं. पांच लंढौर की सभासद आरती अग्रवाल की देखरेख में सफाई अभियान शुरू किया गया। इस मौके पर सफाई अभियान का शुभांरंभ करते हुए पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि मसूरी को साफ रखना सभी का कर्तव्य है इसके लिए अगर शहरवासी थोड़ा जागरूक हो जाये तो समस्या का किसी हद तक स्वयं की समाधान हो सकता है।
इसके लिए शहरवासियों व बाहर से आने वाले पर्यटकों को कूड़ा पालिका द्वारा लगाये गये डस्टबिन में ही फेंकना होगा। वहीं जो लोग घरों में रहते हैं वह पालिका के कूड़ा वाहन में कूड़ा डालें न कि पहाड़ी पर फेंकें। वहीं दुकानदारों से भी अनुरोध किया कि वह दुकान का कूड़ा डस्टबिन में रखें सड़क पर न फेंके।
इस मौके पर सभासद वार्ड नं. पांच आरती अग्रवाल, सभासद सुरेश थपलियाल, पूर्व सभासद विरेंद्र रावत, अनीता सक्सेना, ज्ञानदीप, कमल, अशोक, आदित्य पडियार, हरीशचंद्र अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल थे।


Download Android App
Download iOS App



