सीबीआई ने नौ करोड़ रुपये से ज्यादा के कथित पोंजी घोटाला मामले की जांच के सिलसिले में एक फर्म के एमडी को गिरफ्तार किया है।
एजेंसी के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि सेबा रियल एस्टेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (एमडी) सिद्धार्थ नाग को चिट फंड जांच मामले में गिरफ्तार किया गया। उसे गुरुवार को स्थानीय अदालत में पेश कर पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड की मांग की गई।
प्रवक्ता ने बताया, ‘‘नाग और कंपनी के अन्य निदेशकों ने विभिन्न फर्जी योजनाओं के तहत निवेशकों को भारी लाभ देने का वादा करके गलत तरीके से 9.13 करोड़ रुपये जमा किए।’’ एजेंसी ने इस संबंध में 2017 में मामला दर्ज किया था।


Download Android App
Download iOS App



