कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आरोप लगाया कि केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-सरकार कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत राशि मुहैया कराने में भेदभाव बरत रही है। सिद्धारमैया ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार प्राकृतिक आपदा के कारण संकट सामना कर रहे लाखों लोगों राहत पहुंचाने में विफल रही है और वह अपने स्लोगन ‘सब का साथ सबका विकास’ के खिलाफ काम कर रही है।
सिद्धारमैया ने कहा कि राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने वाले केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह की राज्य के लोगों तक राहत पहुंचाने की नियत नहीं थी।
दिल्ली हाई कोर्ट ने शाह फैसल की याचिका पर केंद्र से मांगा जवाब
उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उनके पास विदेश के इतने दौरे कर रहे है, लेकिन उनके पास कर्नाटक और महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने का समय नहीं है। जहां लाखों लोगों को बाढ़ ने प्रभावित किया है। बाढ़ के कारण लोगों ने फसल, घर, घरेलू जानवर आदि को खो दिये हैं। केंद्र सरकार की ओर से राज्य के लिए अभी तक एक भी रुपया जारी नहीं किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



