देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में खासी कमी आ रही थी, लेकिन अचानक से कोरोना वायरस के नए स्वरुप ने लोगों की और सरकार की चिंता बढ़ा दी। ऐसे में महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग को कोरोना वायरस (कोविड-19) के नये संक्रमण ‘ओमिक्रॉन’ के लिए नये दिशा-निर्देश जारी करना चाहिए क्योंकि यह बच्चों को भी संक्रमित करता है।
सोमवार को चैत्यभूमि पर डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पवार ने कहा कि केंद्र सरकार को कोरोना वायरस के इस नये रूप को लेकर सख्त कदम उठाने की जरूरत है। एक सवाल के जवाब में श्री पवार ने कहा कि केंद, सरकार को कोरोना वायरस (कोविड-19) की बूस्टर खुराक पर अपनी नीति सार्वजनिक करनी चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘‘ओमिक्रॉन’ के बढ़ते संकट को देखते हुए यह जरूरी है कि केंद, सरकार का स्वास्थ्य विभाग एक सख्त नीति की घोषणा करे और उसे अपनाए। जिन शहरों में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे हैं, वहां अलग से नियम होने चाहिए। ’’ पवार ने सभी राजनीतिक दलों से यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा कि समुदायों के बीच ‘कोई मतभेद नहीं पैदा’ हो। उन्होंने कहा कि किसी भी घटना को राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। ठीक से रास्ता निकालने का प्रयास किया जाना चाहिए। डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर ने देश और दुनिया को यही बताने की कोशिश की।


Download Android App
Download iOS App



