कर्नाटक : रमेश कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष के पद से दिया इस्तीफा

Summary :

रमेश कुमार ने कहा कि अध्यक्ष के तौर पर अपने 14 माह के कार्यकाल में उन्होंने अपने “विवेक” के अनुरूप और संविधान के मुताबिक काम किया। अपने पद की गरिमा बरकरार रखने का प्रयास किया।

कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष के. आर रमेश कुमार ने अपने इस्तीफे का सोमवार को एलान किया। इससे पहले सदन ने मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा की तरफ से पेश विश्वास प्रस्ताव स्वीकृत किया और विनियोग विधेयक पारित किया। ने कहा, “मैंने इस पद से खुद को अलग करने का फैसला किया है…मैंने इस्तीफा देने का फैसला लिया है।” 
कृष्ण रेड्डी को अपना त्यागपत्र सौंपा। रमेश कुमार ने कहा कि अध्यक्ष के तौर पर अपने 14 माह के कार्यकाल में उन्होंने अपने “विवेक” के अनुरूप और संविधान के मुताबिक काम किया। अपने पद की गरिमा बरकरार रखने का प्रयास किया।” 
अध्यक्ष ने यह कदम येदियुरप्पा की ओर से पेश विश्वास प्रस्ताव पर जीत हासिल करने और सदन द्वारा विनियोग विधेयक पारित करने के फौरन बाद उठाया। इससे एक दिन पहले उन्होंने 14 और बागी विधायकों को अयोग्य ठहराया था जबकि तीन को पहले अयोग्य ठहराया गया था। 

Desk Team