छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने राजस्व विभाग और पर्यटन विभाग को छोड़कर अन्य सभी विभागों, निगम-मंडलों आदि सार्वजनिक उपक्रमों में नए कैलेंडर वर्ष-2019 के लिए अलग-अलग डायरी और कैलेंडर छपवाने पर रोक लगा दी है। सभी विभागों और शासकीय संस्थाओं को सिर्फ राजस्व विभाग की ओर से मुद्रित सरकारी डायरी-कैलेंडर का उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सरकारी खर्चो में कटौती चाह रहे हैं, जिसके अंतर्गत अधिकारियों को दिए निर्देशो पर त्वरित अमल करते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने इस सिलसिले में मंत्रालय (महानदी भवन) से परिपत्र जारी कर दिया है।
परिपत्र के अनुसार, ‘राजस्व विभाग की ओर से शासकीय डायरी और कैलेंडर छपवाया जाता है, इसके अलावा विभिन्न विभागों, निगमों और मंडलों की ओर से भी अलग-अलग डायरी और कैलेंडर छपवाए जाते हैं।’ परिपत्र में खर्च में कटौती के संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशों का उल्लेख करते हुए कहा गया है, Òपर्यटन विभाग को छोड़कर शेष सभी विभाग निगम और मंडल आदि राजस्व विभाग की ओर से तैयार शासकीय डायरी और कैलेंडर का ही उपयोग करें। निगम मंडल आदि के लिए अलग से डायरी, कैलेंडर नहीं छपवाया जाए।’ उल्लेखनीय है कि राज्य शासन की डायरी और कैलेंडर का मुद्रण और प्रकाशन राजस्व विभाग से संबंधित शासकीय मुद्रणालय से किया जाता है।


Download Android App
Download iOS App



