संशोधित नागरिकता कानून के विरोध को लेकर पश्चिम बंगाल में किसी तरह की हिंसा की कोई खबर नहीं है और स्थिति अभी तक शांतिपूर्ण बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए राज्य में कई हिस्सों में सुरक्षा कड़ी कर दी है। संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ राज्य में 13 से 17 दिसम्बर के बीच प्रदर्शनों में कई जगह आगजनी और हिंसा की घटना हुईं।
कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों ने शुक्रवार को समुदाय के नेताओं से मिलकर उनसे शांति बनाए रखने की अपील की थी। पश्चिम बंगाल की भाजपा इकाई संशोधित नागरिकता कानून 2019 के समर्थन में राज्य के कई हिस्सों में आज रैलियां और मार्च निकालेगी।
भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को जामा मस्जिद के बाहर से पुलिस ने हिरासत में लिया
वहीं माकपा-एसएफआई की छात्र शाखा कानून के खिलाफ भाजपा कार्यालय तक मार्च निकालेगी। राज्य में जारी प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में कथित संलिप्तता के मामले में अभी तक 600 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



