खटीमा : बानूसा में दो पक्षों के बीच में हुई मारपीट में दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों को नागरिक चिकित्साल मे भर्ती कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बानूसा निवासी अंकित सिंह ने पुलिस को सौपी तहरीर में कहा कि वह अपने साथियों के साथ खटीमा से घर की ओर जा रहे था कि तभी गुड़खुड़ा गांव के पास छिपकर बैठे कुछ युवकों ने उनके ऊपर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गये। मारपीट करने वाले युवक कुलदीप सिंह को उठाकर टेढ़ाघाट जंगल मे ले गये, जहां उन्होने लाठी डंडे से पीटकर कुलदीप सिंह का पैर तोड़ दिया। वही हमले मे विरेन्द्र सिंह भी गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजनों ने नागरिक चिकित्सालय मे भर्ती कराया।
इधर जनजाति युवकों के साथ हुई मारपीट पर पूर्व विधायक गोपाल सिंह राना कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर घायलों के परिजनों के साथ धरने पर बैठ गये। एस.एस.आई देवेन्द्र गौरव के समझाने व पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद पूर्व विधायक राना धरने से उठे। इधर पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुखदेव सिंह पुत्र सरद्वारा सिंह, संदीप सिंह पुत्र जितेन्द्र सिंह, जसवंत सिंह पुत्र परमजीत सिंह, अमरजीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह, विक्की सिंह पुत्र सुखदेव सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया।
इधर दूसरा पक्ष भी कोतवाली पहुंचा, जहां उन्होने सी.ओ कमला बिष्ट से मिलकर बानूसा के कुछ युवकों पर उनकी दो बीघा भूमि जबरन जोतने का आरोप लगाते हुए तहरीर सौपी। बानूसा निवासी सुखदीप सिंह ने सीओ बिष्ट को सौपे तहरीर मे कहा कि बानूसा गांव के कुछ लोग उनकी भूमि को अपनी बता कर उस पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे है। जबकि वह भूमि वर्ष 2006 में उन्होने खरीद ली है। उन्होंने मामले की जांचकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। वही मामले को लेकर सी.ओ कमला बिष्ट ने मौक पर पहुचकर मौका मुआयना कर ग्रामीणों के बयान दर्ज किये।
– राजेश छाबडा


Download Android App
Download iOS App



