हल्द्वानी : गौला खनन मजदूर संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने शीशमहल गेट पर निकासी रोककर प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि पूर्व में गेट पर भीड़ व नो एंट्री के कारण डंपर सुबह के समय स्टोन क्रशरों में रेता बजरी ले जाते थे। लेकिन अब वन विभाग सुबह के समय डंपर स्वामियों को परेशान कर रहा हैं। समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने कहा कि खनन समिति में तय किया गया था कि वाहन सुबह के समय ही खाली किये जायेंगे।
इसके वावजूद वाहन स्वामियों का उत्पीड़न किया जा रहा हैं। इस दौरान आरएम के उत्पीड़न न करने के आश्वासन पर निकासी शुरू कर दी गई। विभाग के अफसरों को ज्ञापन सौंपा गया। बताया गया कि वाहन स्वामी मंगलवार को आरएम से मिलेंगे। प्रदर्शन करने वालों में मनीष गौड़, नीरज फुलारा, योगेन्द्र बिष्ट, राजकुमार यादव, हरिशंकर यादव, पंकज तिवारी, हेमू चौधरी, पप्पू सती, जगमोहन मेहरा, अब्बू, अतीक अहमद आदि शामिल थे।
– संजय तलवाड़


Download Android App
Download iOS App



