उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में फटा बादल, कई घरों में घुसा मलबा

Summary :

रुद्रप्रयाग जिले के सिरवाड़ी गांव में रविवार देर रात बादल फटने से तबाही मच गई। गांव के कई घरों में मलबा घुस गया है।

उत्तराखंड में बीते दिनों से हो रही बारिश से नदियां उफान पर है। वहीं रुद्रप्रयाग जिले के सिरवाड़ी गांव में रविवार देर रात बादल फटने से तबाही मच गई। गांव के कई घरों में मलबा घुस गया है। पैदल मार्ग, सिंचाई नहर, पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। 
बादल फटने की घटना से गांव में खौफ का माहौल बना हुआ है। लोगों के खेतों में मलबा और बोल्डर बिछा पड़ा है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य महावीर पंवार ने बताया कि गांव के ऊपर गदेरे में बादल फटा है। जिससे कई परिसंपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। 

केरल के इडुक्की में भूस्खलन के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर हुई 28

गौरतलब है कि साल 1986 में इस गांव में बादल फटने से कई ग्रामीणों की जान गई थी। वहीं, चमोली जिले के गोपेश्वर-पोखरी सड़क पर कार के ऊपर बोल्डर गिरने से पोखरी के नगर पंचायत के ईओ नंदराम तिवारी की मौत हो गई। 

Desk Team