देहरादून : राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर राज्यभर में रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया गया। देश को एकता का पाठ पढ़ाने वाले सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आज उन्हें और उनके योगदानों को याद किया गया। स्कूलों में रैली निकाली गईं।
वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली। सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती पर पुलिस लाइन में आयोजित रैतिक परेड में मुख्यमंत्री ने लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने प्लास्टिक का प्रयोग न करने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल वह पुरुष थे, जिनकी दृढ़ इच्छाशक्ति से संपूर्ण भारत का निर्माण हो सका।
उन्होंने कहा कि नैनीताल में गवर्नर ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में मारे जाने वाले कर्मियों के परिजनों की हर संभव मदद की जाएगी। सीएम ने ईश्वरन डकैती के जांच में उत्कर्ष विवेचना के लिए एसपी सिटी श्वेता चौबे, एसओजी इंचार्ज ऐश्वर्या पाल, एसआई यासीन प्रभारी, एस ओ दिलबर सिंह नेगी आदि को सम्मानित किया।
इस दौरान क्लेमनटाउन थाने को प्रदेश के बेस्ट थाने का अवॉर्ड भी दिया गया। इस दौरान डीजी (एलओ) अशोक कुमार, संजय गुंज्याल, पुष्पक ज्योति, रिद्धिम अग्रवाल, अरुण मोहन जोशी समेत कई आला अधिकारी मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



