नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार की शाम कॉमेडियन भारती सिंह को कथित रूप से प्रतिबंधित ड्रग्स रखने और इनका सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया है।
एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि शनिवार की सुबह भारती के घर पर छापेमारी की गई और ड्रग्स मिलने के बाद उन्हें शाम को गिरफ्तार कर लिया गया।
एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया, ‘हमने भारती सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से करीब 86 ग्राम मारिजुआना (गांजा) पाया गया है। उनके पति हर्ष लिंबाचिया से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। हम आपको आगे के घटनाक्रम की जानकारी देंगे।’
प्रतिबंधित ड्रग्स (मारिजुआना) के वाणिज्यिक मात्रा में होने की बात कही गई है, जो कि छापेमारी के दौरान उनके घर से बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि भारती ने कथित तौर पर ड्रग्स का सेवन करने की बात कबूल की है।


Download Android App
Download iOS App



