MNS कार्यकर्ताओं के खिलाफ अल्पसंख्यकों को परेशान करने के मामले में शिकायत दर्ज

Summary :

मनसे के कार्यकर्ताओं के खिलाफ 22 फरवरी को कथित रूप से ‘अल्पसंख्यकों के घरों में उत्पीड़न और उन्हें परेशान करने, उन्हें बांग्लादेशी कहने के लिए एफआईआर दर्ज की गई थी।

पुणे पुलिस ने महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) के कुछ कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कार्यकर्ताओं पर यह आरोप है कि वे अल्पसंख्यक समुदाय के एक व्यक्ति के घर में कथिततौर पर जबरदस्ती घुसे और उसे प्रताड़ित भी किया। मनसे ने संदिग्ध बांग्लादेशियों के खिलाफ पिछले सप्ताह से अभियान शुरू किया है। मंगलवार को एक अधिकारी ने  इस पूरी घटना की जानकारी दी है।
मनसे के कार्यकर्ताओं के खिलाफ 22 फरवरी को कथित रूप से ‘अल्पसंख्यकों के घरों में उत्पीड़न और उन्हें परेशान करने, उन्हें बांग्लादेशी कहने के लिए एफआईआर दर्ज की गई थी। इस घटना के संबंध में 23 फरवरी को एक शिकायत दर्ज की गई थी। शनिवार को रोशन शेख (35) नामक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि मनसे के कुछ कार्यकर्ता पुणे के बालाजीनगर इलाके में उसके मकान में जबरदस्ती घुस गए और उसे बांग्लादेशी करार दिया जबकि वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और पुणे में नौकरी करता है।

CAA को लेकर हिंसा भड़काने के आरोप में कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज

शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने मनसे कार्यकर्त्ता को बताया कि वह भारतीय नागरिक है, बांग्लादेशी नहीं। इसके साथ ही उन्हें कागजात भी दिखाए लेकिन उन्होंने उसकी बात नहीं सुनी।शेख और दो अन्य लोगों को बाद में सहकारनगर पुलिस थाने लाया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उनके कागजात की जांच की और पाया कि उनमें से कोई भी अवैध शरणार्थी नहीं था। शेख की शिकायत पर मनसे के सात से आठ पदाधिकारियों के खिलाफ सोमवार रात प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Desk Team