देहरादून : त्रिवेंद्र सरकार ने अपने कार्यकाल के 2 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राज्य सरकार ने जो भी वादे जनता से किये थे उनमें से 90 प्रतिशत वादे या तो पूरे हुये या तो उसमें काम चल रहा है। अभी सरकार के पास 3 साल का समय है, इस वक्त को प्रदेश के विकास के लिये पूरा इस्तेमाल किया जाएगा।
अगर दो सालों का काम देखें तो जो भी वादे जनता से किये गए थे, उनपर तेजी से काम आगे बढ़े हैं, काफी वादे पूरे हो चुके हैं। सरकार ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया और रिकॉर्ड भ्रष्टाचारियों के उनके अंजाम तक पहुंचाया। किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया गया।
साथ ही किसान समूहों को 5 लाख तक का ऋण बिना ब्याज के उपलब्ध करा रहे हैं। सवा साल में स्वास्थ्य क्षेत्र में भी काफी काम किया गया। सीएम ने दावा किया कि उत्तराखंड के 18 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब प्रदेश में सबसे ज्यादा डॉक्टर नियुक्त किये गए हैं। जिला अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ने से मरीजों की संख्या बढ़ी है। इतना ही नहीं, 58 जांचों को फ्री कर दिया गया है।
प्रदेश को मिली एयर एंबुलेंस… अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना से प्रदेशवासियों को हेल्थ कवरेज दिया गया है, जिससे लोगों के मन में विश्वास पैदा हुआ है। एयर एबुलेंस प्रदेश को मिली, 108 के बेड़े में 139 नई गाड़ियां राज्य में मिली। अधिसंख्य जिला अस्पतालों में आईसीयू व डायलिसिस की सुविधा है। अस्पतालों में सारे फर्नीचरों को बदला जाएगा। आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 5 हजार से बढ़ाकर 17 हजार किया गया।
उन्होंने आगे कहा कि हर कार्य को पूरा होने में समय लगता है लेकिन कई काम उनकी सरकार ने राज्य के लिये किये हैं जैसे ग्रामीण क्षेत्रों के लिये ग्रोथ सेंटर्स शुरू किये गए हैं। इसके साथ ही थीम बेस्ड 13 डेस्टिनेशन्स के लिये काम शुरू हो गया है, उसके लिये डीपीआर तैयार हो रहा है। इन्वेस्टर्स समिट एक उपलब्धि रही। इस समिट से सवा सौ करोड़ के एमओयू साइन हुये, उनमें से 13 हजार करोड़ पर काम शुरू भी हो गया है। अगले साल के मध्य तक 20 हजार करोड़ तक का इन्वेस्टमेंट धरातल पर उतरा जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



