झारखंड में चल रहे टीकाकरण अभियान को लेकर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि झारखंड को पर्याप्त संख्या में कोविड-19 वैक्सीन नहीं मिल पाने के कारण रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में पिछले 4-5 दिनों से वैक्सीनेशन का काम लगभग ठप्प है।
कांग्रेस प्रवक्ताओं ने मंगलवार को कहा कि दुनियाभर के विशेषज्ञ अगले 3-4 दिनों में भारत में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर आने की चेतावनी दे रहे है। परंतु लोगों की जान जोखिम में डालने वाले भाजपा नेता सिर्फ जुमलेबाजी और फोन टेपिंग के काम में जुटी है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दूबे ने बताया कि वैक्सीन की किल्लत की वजह से प्रति दिन सिर्फ राजधानी रांची में दूसरे डोज लेने वाले 5 से 7 हजार की कतार लग जा रही है, ऐसे में एक सप्ताह के बाद यदि रांची को आठ-हजार वैक्सीन भी मिलते है, तो इससे दूसरे डोज की जरुरत भी पूरी नहीं होती और बैकलॉग बढ़ता जाता है, जबकि नये लोग जो वैक्सीन लेने के लिए कतार में लगे हैं, उनकी भी भीड़ बढ़ती ही जा रही है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शाहदेव ने कहा कि झारखंड सरकार ने प्रति दिन 3 लाख लोगों को वैक्सीन देने की व्यवस्था बनायी है, इस पर राज्य सरकार को करोड़ रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं, लेकिन समय पर केंद्र सरकार से वैक्सीन नहीं मिलने के कारण जहां आमजन भी परेशान हैं, वहीं सरकारी धन राशि की भी बर्बादी हो रही है।
प्रदेश प्रवक्ता छोटू ने कहा कि आईसीएमआर की ओर से यह चेतावनी दी जा रही है कि अगले तीन सप्ताह में कोरोना संक्रमण के तीसरे लहर के आने की संभावना है। ऐसे में युद्धस्तर पर वैक्सीन के काम को पूरा किये जाने की जरुरत है और यह केंद, सरकार के बिना सहयोग से पूरा नहीं हो सकता है और वैक्शीन की जो स्थिति है वह स्पष्ट संकेत देता है कि प्रधानमंत्री पूरी तरह से नकारा साबित हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



