भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

Summary :

गैरसैंण में जमीन की खरीद-फरोख्त और महंगाई को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदेशभर में प्रदर्शन किया।

देहरादून : गैरसैंण में जमीन की खरीद-फरोख्त और महंगाई को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि गैरसेंण में जमीन की खरीद पर प्रतिबंध हटाकर बीजेपी भू-माफिया को लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है। उत्तराखंड में कांग्रेस ने जगह-जगह भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। राजधानी के एस्लेहॉल में कांग्रेस ने सरकार का पुतला जलाते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने बीजेपी पर भू-माफिया को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया।
वहीं, ऋषिकेश में भी प्रदर्शन चरम पर रहा। उत्तराखंड में बाहरी व्यक्तियों के लिए भूमि खरीद संबंधी रोक को हटाए जाने के खिलाफ जिला कांग्रेस और नगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने 14 बीघा में राज्य सरकार का पुतला। जिला अध्यक्ष हिमांशु बिजलवान ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को लूट-खसोट से बचाने के लिए यह कानून बनाया था, लेकिन वर्तमान सरकार प्रदेश का हित नहीं चाहती है। उन्होंने आंदोलन कर रहे लोगों पर लाठीचार्च और मुकदमे दर्ज करवाए जाने की भी निंदा की। इसके साथ ही टिहरी में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। 
उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जन विरोधी कार्य कर रही है और जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है। सुबह साढ़े ग्यारह बजे कांग्रेस कार्यकर्ता वीसी गबर सिंह चौक पर एकत्र हुए, जहां उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और महंगाई को लेकर सरकार का पुतला दहन किया।

Desk Team