असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रिपुन बोरा ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बोरा हाल ही में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इस्तीफे में रिपुन बोरा ने कहा कि, “बीजेपी के खिलाफ लड़ने के बजाय, असम कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का एक वर्ग मुख्य रूप से मुख्यमंत्री के साथ BJP सरकार के साथ गुप्त समझौता कर रहा है।”
इस्तीफे में रिपुन बोरा ने लिखा कि, “बीजेपी के खिलाफ लड़ने के बजाय, असम कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का एक वर्ग मुख्य रूप से मुख्यमंत्री के साथ बीजेपी सरकार के साथ गुप्त समझौता कर रहा है।” उन्होंने पार्टी की अंदरुनी लड़ाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बीजेपी के खिलाफ लड़ाई की जगह पार्टी के कई नेता खुद के लिए एक-दूसरे से लड़ने में लगे हैं। इसकी वजह से बीजेपी को फायदा मिल रहा है और कांग्रेस हासिए पर खिसक गई है। इससे कांग्रेस के लाखों कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। इन सबके बीच मेरा गृहराज्य भी अछूता नहीं है।
उन्होंने आगे लिखा कि साल 2016 के विधानसभा चुनाव में हार के बाद आपने मुझे असम पीसीसी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी। तब से मैंने कांग्रेस को राज्य में उभारने के लिए कड़ी मेहनत की। जिसमें पंचायत, उपचुनाव और लोकसभा चुनाव में काग्रेस ने बीजेपी के सामने चुनौती पेश की। गौरतलब है कि असम में विपक्षी दलों के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में बोरा ने हाल ही में राज्यसभा का चुनाव लड़ा था और असफल रहे थे।


Download Android App
Download iOS App



