कर्नाटक में कांग्रेस विधायक उमेश जाधव ने सोमवार को विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। वह काफी समय से पार्टी से नाराज चल रहे थे। उमेश जाधव ने कोलार जिले के श्रीनिवासपुरा तालुका स्थित विधानसभा के अध्यक्ष रमेश कुमार के आवास पर जाकर अपना इस्तीफा पत्र सौंपा और उनसे जल्द ही इसे स्वीकार करने की अपील की।
राजनीति गलियारों में चर्चा है कि उमेश जाधव बुधवार को कलबुर्गी में होने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। साथ ही यह चर्चा भी जोरों पर है कि वह लोकसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार के तौर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं।
उमेश जाधव के इस्तीफे को कांग्रेस के लिए तगड़ झटका के तौर पर देखा जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ने हालांकि अभी तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। इससे पहले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता सिद्दारमैया ने विधानसभा अध्यक्ष से उमेश जाधव को अयोज्ञ ठहराने की अपील की थी।
उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को लिखे अपने पत्र में कहा था कि उमेश जाधव ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल न होकर पार्टी द्वारा जारी व्हिप अवहेलना की है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से कांग्रेस तीन अन्य विधायकों को भी अयोज्ञ ठहराने की गुजारिश की है।


Download Android App
Download iOS App



