प्रसेनजीत पर खेंला काग्रेंस ने लोकसभा उपचुनाव का दांव

Summary :

पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को प्रसेनजीत पुइतुंड्य को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया।

पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को प्रसेनजीत पुइतुंड्य को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया। यह सीट भाजपा के टिकट पर निर्वाचित हुए बाबुल सुप्रियो के इस्तीफे से रिक्त हुई है। सुप्रियो ने पिछले साल तृणमूल में शामिल होने के बाद इस्तीफा दे दिया था।
बालीगंज में कमरुज्जमान चौधरी  ठोकेंगे उम्मीदवारी 
कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया, “कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आसनसोल लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रसेनजीत पुइतुंड्य की उम्मीदवारी की घोषणा की है। इसके अलावा बालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कमरुज्जमान चौधरी को प्रत्याशी बनाया गया है।”
मंत्री सुब्रत मुखर्जी के निधन के बाद खाली हुई हैं 
तृणमूल ने बाबुल सुप्रियो को बालीगंज सीट से उम्मीदवार बनाया है। विधायक व राज्य सरकार में मंत्री सुब्रत मुखर्जी के नवंबर 2021 में निधन से बालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं।
आपको बता दे कि पिछसे वर्ष विधानसभा चुनाव में काग्रेंस अपना खाता भी नही खोल पाई थी । इसी व्यथा को देखकर काग्रेंस उपचुनाव में फूंक फूंक सियासी कदम उठा रहे हैं । बंगाल में काग्रेंस के पास लोकसभा की एक सीट हैं, जिसका प्रतिनिधित्व  नेता  प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी करते हैं । इसके अलावा काग्रेंस के पास कोई अपना खासा  वोटबैंक नही हैं ।  
 

Desk Team