मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के जौरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक बनवारीलाल शर्मा का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को भोपाल के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे कैंसर से पीड़ित थे और काफी समय से भोपाल के एम्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
बनवारीलाल शर्मा 61 वर्ष के थे और पहली बार विधायक बने थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है। उनका अंतिम संस्कार मुरैना जिले में उनके पैतृक गांव जैलथाप में किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



