कर्नाटक से कांग्रेस विधायक के. आर. रमेश कुमार ने विवादित बयान दिया है। कर्नाटक नेता ने दावा किया कि पार्टी के नेताओं ने जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी के नाम पर इतनी दौलत एकत्र कर ली है जो तीन-चार पुश्तों तक चलेगी। कांग्रेस की ओर से शहर में किए गए प्रदर्शन के दौरान रमेश कुमार ने यह बयान दिया जो वायरल हो गया है।
फ्रिडम पार्क में आयोजत कांग्रेस विधायक ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “हमने नेहरू, इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी के नाम पर इतनी दौलत कमा ली है जो तीन से चार पुश्तों तक चलेगी। अगर हम आज बलिदान नहीं देंगे तो भविष्य में हमारा खाना सड़ेगा।”
तीन राज्यों में खाता भी नहीं खोल सके यशवंत सिन्हा, केरल में द्रौपदी मुर्मू को मिला 1 वोट
उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को छोटे-छोटे मुद्दे छोड़कर कांग्रेस और सोनिया गांधी को मजबूत करने के लिए काम करना चाहिए। अब पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के समर्थन में खड़ा होने का समय है। अगर हम आज सोनिया गांधी के लिए त्याग नहीं करेंगे तो यह हमारे लिए अच्छा नहीं होगा।
गौरतलब है कि रमेश कुमार ने दिसंबर 2021 में विधानसभा में एक बेहद विवादित बयान दिया था। बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा था कि यह स्थिति ठीक वैसी है, जब ‘जब बलात्कार होना ही है, उसे रोका नहीं जा सकता है, तो लेटो और मजे लो।’ रमेश कुमार के इस बयान पर काफी बवाल मचा था। बाद में उन्होंने अपने बयान पर माफी मांगी थी।


Download Android App
Download iOS App



