महाराष्ट्र : कांग्रेस विधायक नितेश राणे ने इंजिनियर पर फिंकवाया कीचड़

Summary :

लोगों की शिकायत थी कि इस हाईवे पर गढ्ढे हैं और बारिश के कारण इनमें पानी भर जाता है। लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से यहां से गुजरने वाले कई लोग इसके चलते दुर्घटना का शिकार हुए हैं।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के विधायक बेटे नितेश नारायण राणे और उनके कुछ समर्थकों ने कांकावली में मुंबई-गोवा राजमार्ग के पास एक पुल पर इंजीनियर प्रकाश शेडेकर पर कीचड़ फेंका। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 
दरअसल, महाराष्ट्र की कणकवली सीट से कांग्रेस विधायक नितेश राणे को सिंधुदुर्ग-गोवा हाईवे पर गढ्ढों को लेकर शिकायत मिली थी। लोगों की शिकायत थी कि इस हाईवे पर गढ्ढे हैं और बारिश के कारण इनमें पानी भर जाता है। लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से यहां से गुजरने वाले कई लोग इसके चलते दुर्घटना का शिकार हुए हैं। 

स्थानीय लोगों में इन दुर्घटनाओं को लेकर काफी रोष था। यहां गडनदी पुल से जाने वाले पूरे रास्ते पर गढ्ढे ही गढ्ढे हैं। लोगों की शिकायत पर गुरुवार को स्थानीय विधायक नितेश राणे अपने कार्यकर्ताओ के साथ यहां पर पहुंचे। लेकिन विधायक ने गुस्से में आकर इंजीनियर प्रकाश शेडेकर पर कीचड़ फेंक दिया। 

बाद में उन्होंने उसे नदी पर बने पुल से बांध दिया और बदसलूकी की। गौरतलब है की बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय ने जब इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर बैट चलाया तो काफी हंगामा खड़ा हुआ। साथ ही इस पूरे मामले में  आकाश विजयवर्गीय को जेल तक जाना पड़ा।

Desk Team