बेंगलुरु के गोविंदराजनगर निर्वाचन क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में बीते दिन जमकर मारपीट हो गई। विरोधी गुटों ने एक-दूसरे पर पत्थराव किया। साथ ही में उन्होंने लाठी-डंडों से हमला एक-दूसरे पर हमला कर दिया, जिससे दोनों पक्ष घायल हो गए। एक-दूसरे पर हमला कर रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आखिरकार पुलिस को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा।
महिला सम्मेलन कार्यक्रम के प्रचार के लिए बैनर
दरअसल यह पूरी घटना गोविंदराजनगर के एक मैदान में हुई थी। वहां कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महिला सम्मेलन कार्यक्रम के प्रचार के लिए बैनर लगाए थे। लेकिन बीजेपी कार्यकर्ताओं को यह पंसद नहीं आया। उन्होंने कथित तौर पर इसका विरोध किया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। हालात इतने बेकाबू हो गए कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। साथ ही इस हिंसा से पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे। तो वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया था।
नेताओं के बैनर और पोस्टर लगाने का विरोध
पुलिस अधिकारी लक्ष्मण बी निम्बार्गी ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नेताओं के बैनर और पोस्टर लगाने का विरोध किया। तब ही दोनों समूहों में पथराव भी हुआ। हालांकि कांग्रेस पार्टी द्वारा महिला सम्मेलन कार्यक्रम 19 मार्च को आयोजन किया जाना था। तो वहीं उन्होंने यह भी बताया कि इससे हमारे पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे। अधिकारी ने बताया कि इस घटना को लेकर 3 प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। हालांकि पुलिस ने यह भी कहा कि अभी इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



