आबकारी मंत्री के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Summary :

रुड़की में जहरीली शराब से हुई मौतों के लिए प्रदेश सरकार व आबकारी मंत्री को जिम्मेदार बताते हुये कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आबकारी मंत्री का पुतला फूंका।

हल्द्वानी : रुड़की में जहरीली शराब से हुई मौतों के लिए प्रदेश सरकार व आबकारी मंत्री को जिम्मेदार बताते हुये कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आबकारी मंत्री का पुतला फूंका। बुद्ध पार्क मेें महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में एकत्र हुये कार्यकर्ताओं ने सभा की। छिमवाल के साथ ही जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, सुमित हृदयेश, हेमंत बगडवाल, एनवी गुणवंत आदि ने कहा कि आबकारी मंत्री को जहरीली शराब से हुई मौतों की जिम्मेदारी लेते हुये नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र देना चाहिये।

अन्य वक्ताओं का भी कहना था कि राम-राम कहने वाली भाजपा सरकार देवभूमि में हुये इस कृत्य के लिए पूरी तरह जिम्मेदार है। सभा के बाद आबकारी मंत्री का पुतला फूंका गया। इस मौके पर इकबाल भारती, दीप पाठक, प्रकाश पाण्डे, भोलाशंकर जोशी, सुहैल सिद्दीकी, सतनाम सिंह, मयंक भट्ट, नरेश अग्रवाल, बबीता उप्रेती, नितिन, रवि, राजू जीना, देवेन्द्र राणा, हेमंत साहू, हृदयेश कश्यप, रमेश कोठारी, केदार, पुष्कर बिष्ट आ​दि मौजूद थे।

Desk Team