शाहजहांपुर जिले में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कार्यालय में सोमवार को एक ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस अधीक्षक एस. चिनप्पा ने बताया कि दोपहर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय में कई ठेकेदार खड़े थे। इसी दौरान अचानक वहां गोलियां चलनी शुरू हो गयी।
इस दौरान गोली लगने से ठेकेदार राकेश यादव (33) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि उसका निजी अंगरक्षक कुलदीप गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर हत्यारों की पहचान की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



