महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का विस्फोट जारी है। संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार की ओर से हरसंभव कोशिश कर रही है। शुक्रवार को कोरोना के 14,361 नए मामले सामने आए और इसके साथ संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 7,47,995 हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि इस वायरस की वजह से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 23,775 तक पहुंच गयी। राज्य में एक दिन में 331 मरीजों की मौत हो गयी। राज्य में अभी 1,80,718 लोग वायरस से संक्रमित हैं। इस बीच स्वस्थ होने के बाद 11,607 लोगों को छुट्टी दे दी गई। स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 5,43,170 हो गई है।
राज्य की राजधानी मुंबई में दिन में संक्रमण के 1,217 नए मामले सामने आए और 30 मरीजों की मौत हो गयी। शहर में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,42,108 तक पहुंच गई वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 7,565 हो गया। उन्होंने कहा कि मुंबई में अभी 19,407 लोग वायरस से संक्रमित हैं। पुणे शहर में शुक्रवार को 1,795 नए मामले सामने आए और 22 मरीजों की मौत हो गयी। राज्य में अब तक 39,32,522 परीक्षण किए गए हैं।
बता दें कि दुनियाभर में कोरोना का कहर जारी है। दुनियाभर में संक्रमितों का आंकड़ा 24,373,497 तक पहुंच गया है और 830,518 लोग की जान जा चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 15,937,019 लोग ठीक हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



