देश भर में कोरोना महामारी का प्रसार थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। कोरोना संक्रमण से आये दिन लोग संक्रमित होते जा रहे हैं झारखंड में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नये मामले सामने आने के बाद राज्य में अब कुल मामले बढ़कर 44 हो गए जिनमें से दो की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने इस बात की पुष्टि की।
उन्होंने बताया कि आज एक संक्रमित जहां रांची के हिंदपीढ़ी से मिला, वहीं एक अन्य बोकारो और तीसरा हजारीबाग से मिला। तीन नये मामलों को मिलाकर अब झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 44 हो गयी है।


Download Android App
Download iOS App



