निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनावों की घोषणा के अगले दिन केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार को कहा कि इस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है।
कमलनाथ ने राऊ क्षेत्र में एक निजी विद्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के बाद संवाददाताओं से कहा, ”लोकसभा चुनावों की घोषणा के साथ ही भाजपा की मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है।” उन्होंने कहा, ”मुझे विश्वास है कि जब चुनाव परिणाम आयेंगे, तो देश के मतदाता सन्देश देंगे कि वे मूर्ख नहीं हैं और ठगे जाना नहीं चाहते।”
कांग्रेस सरकार ने 76 दिन के कार्यकाल में अपने ‘वचन पत्र’ के 83 बिंदु पूरे किये : कमलनाथ
सूबे के प्रमुख विपक्षी दल भाजपा के कुछ आला नेताओं ने दावा किया है कि आगामी लोकसभा चुनावों में मोदी सरकार के केंद्र की सत्ता में लौटने के बाद कमलनाथ सरकार ‘अपने आप’ गिर जायेगी। इस बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने तंज किया, ”अब मैं किसी को सपने देखने से तो रोक नहीं सकता।”


Download Android App
Download iOS App



