गुजरात में नवगठित भाजपा सरकार के 17 में से चार मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (एडीआर) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।चुनाव सुधारों के लिए काम करने वाली एडीआर की रिपोर्ट में कहा गया है कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित कम से कम 16 मंत्री करोड़पति हैं, या उनके पास एक करोड़ रुपये या उससे अधिक की संपत्ति है।
गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रचंड जीत के बाद सोमवार को नए मंत्रिपरिषद ने शपथ ली।एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, मत्स्य पालन और पशुपालन राज्य मंत्री पुरुषोत्तम सोलंकी पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 के तहत धोखाधड़ी के दो आरोप हैं, धारा 467 के तहत ‘‘महत्वपूर्ण सुरक्षा की जालसाजी’’ का एक आरोप है, जबकि धारा 465 के तहत भी जालसाजी का आरोप है।
रिपोर्ट के मुताबिक, तीन अन्य मंत्रियों – हर्ष सांघवी, ऋषिकेश पटेल और राघवजी पटेल पर आईपीसी की धारा 188 के तहत लोक सेवक के आदेश की अवज्ञा करने और धारा 500 के तहत मानहानि जैसे मामूली आरोप हैं।एडीआर ने कहा कि यह रिपोर्ट विधायकों के शपथपत्रों पर आधारित है।रिपोर्ट के मुताबिक, सर्वाधिक घोषित संपत्ति वाले मंत्री बलवंत सिंह राजपूत हैं। वह 372.65 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। वहीं, बच्चूभाई खबाद के पास सबसे कम 92.85 लाख रुपये की संपत्ति है।


Download Android App
Download iOS App



