दाभोलकर हत्याकांड: सीबीआई ने बचाव पक्ष के वकील को गिरफ्तार किया

Summary :

गौरतलब है कि दाभोलकर की 20 अगस्त 2013 को पुणे के ओंकारेश्वर पुल पर सुबह को टहलते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने नरेन्द्र दाभोलकर हत्याकांड के कुछ आरोपियों का बचाव कर रहे वकील को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। सीबीआई के अधिकारी ने कहा कि वकील संजीव पुनालेकर और सनातन संस्था के सदस्य विक्रम भावे को मुम्बई से गिरफ्तार किया गया है और उन्हें रविवार को पुणे की अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पुनालेकर दाभोलकर पर हमला करने वालों में से एक है। गौरतलब है कि दाभोलकर की 20 अगस्त 2013 को पुणे के ओंकारेश्वर पुल पर सुबह को टहलते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

Desk Team