बेंगलुरु की पुलिस महानिरिक्षक (होमगार्ड एंड सिविल डिफेंस) डी रूपा ने ने ‘नम्मा बेंगलुरु अवार्ड’ लेने से इनकार कर दिया है। बता दें कि इस अवार्ड में सबसे बड़ी धनराशि भी दी जाती है। डी रूपा ने नम्मा बेंगलुरू फाउंडेशन को पत्र लिखकर इस पुरस्कार को लेने से मना करते हुए कहा कि नम्मा फाउंडेशन अवार्ड के नाम पर भारी नगद इनाम में देता है जो मेरे साफ-सुथरे छवि और करियर पर दाग लगा सकती है।
डी रूपा ने नम्मा बेंगलुरू फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने नाम पत्र लिखकर कहा कि आपने मुझे इस अवार्ड के लिए चुना जिसके लिए मैं आपका शुक्रिया अदा करती हूं। मैं आपके अवार्ड को नहीं स्वीकार सकती हूं क्योंकि इसमे नगद राशि इनाम में दी जाती है जो मेरा पोस्ट इसे लेने की इजाजत नहीं देता है।
सभी सरकारी कर्मचारी को हमेशा इन राजनैतिक और एसोसिएट लोगों से उचित दूरी बनाकर रखनी चाहिए। अगर सभी सरकारी कर्मचारी ऐसा करेंगे तो ही अपनी साफ-सुथरी छवि लोगों के नजर में प्रस्तुत कर सकते हैं।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



