देहरादून : देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने के लिये जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की मांग का उत्तराखंड के पूर्व वायु सैनिक संगठन (एक्स एयरमैन एसोसिएशन) ने समर्थन किया है। देहरादून स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में एक्स एयरमैन एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष चंद्र सिंह नेगी ने कहा कि जनसंख्या की बढ़ोतरी के लिहाज से देश भयावह स्थिति से गुजर रहा है।
जिससे देशवासियों को विषम परिस्थितियों से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि देश में जनसंख्या को नियंत्रित करने के समुचित उपाय किए जाएं। संगठन के महासचिव उत्तम बंडूनी ने कहा कि वर्तमान में देश को एक देश एक कानून, एक देश एक झंड़, एक देश एक चुनाव की तर्ज पर एक परिवार-एक संहिता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश भर में जनसंख्या नियंत्रण हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए।
पूर्व वायु सैनिक संगठन ने जनसंख्या समाधान संगठन को अपना समर्थन देते हुए कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाने जाने की मुहिम के लिए जनसंख्या समाधान संगठन प्रशंसा का पात्र हैं। पूर्व वायु सैनिकों ने कहा कि वह स्वयं भी इस मुहिम को आगे बढ़येंगे और इसके लिए कानून बनने तक फाउंडेशन को योगदान देते रहेंगे। इस अवसर पर टी.बी. कार्की, प्रमोद नौटियाल, आर.के. लिंगवाल, सतेन्द, एस. रावत, पी.एस. तोमर, बी.सी. जोशी, बी.एस. बच्छेती आदि मौजूद रहे।


Download Android App
Download iOS App



