हल्द्वानी : भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुजफ्फरपुर में बालिका संरक्षण गृह में बालिकाओं के साथ हुये बलात्कार की घटनाओं के विरोध में एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया। इस दौरान पार्टी के उत्तराखण्ड प्रभारी राजा बहुगुणा ने कहा कि, जो बालिका संरक्षण गृह, बेसहारा बालिकाओं के संरक्षण और सुरक्षा के लिए चलाये जाते हैं, वहां बालिकाओं के साथ निरंतर इस तरह के जघन्य अपराध को नेताओं एवं अन्य सफेदपोश व्यक्तियों द्वारा अंजाम दिया जाना बेहद गंभीर वारदात है।
यदि निराश्रित बालिकाएं सरकारी अनुदान से चलने वाले संरक्षण गृहों में बलात्कार की शिकार बनाई जा रही हैं तो प्रश्न यह उठता है कि सरकार यह पैसा, इन बालिकाओं के संरक्षण के लिए दे रही थी या बलात्कारियों को अपनी वहशत मिटाने की जगह उपलब्ध करवा रही थी। बिहार के जिस संरक्षण गृह में बालिकाओं के साथ यह दुर्दांत अपराध बार-बार किया गया, उसका संचालक, बृजेश ठाकुर बिहार सरकार में भाजपा कोटे से मंत्री के पति का मित्र है और मुजफ्फरपुर के विधायक के साथ भी आरोपी के संबंध हैं।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गयी कि इस प्रकरण में तत्काल हस्तक्षेप करें ताकि देशभर के बालिका संरक्षण गृह और नारी निकेतन, इस तरह के यौन अपराध के अड्डे न बनें और अपराधियों को सजा दी जाये। इस अवसर पर बहादुर सिंह जंगी, कैलाश पाण्डेय, महेश टम्टा, नारायण सिंह, देवेन्द्र रौतेला, एन डी जोशी,गुलाम हुसैन, अली जान आदि माले कार्यकर्ता मौजूद थे।
मुजफ्फरपुर बालिका गृह केस : वामपंथी दलों ने किया बिहार बंद, सुरक्षाकर्मियों से झड़प, ट्रेनें रोकीं
– संजय तलवाड़


Download Android App
Download iOS App



