SC द्वारा मराठा आरक्षण रद्द किए जाने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने की पवार संग शिष्टाचारभरी मुलाकात

Summary :

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार के आवास पर उनसे मुलाकात की।

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार के आवास पर उनसे मुलाकात की। पवार (80) की पित्ताशय की सर्जरी हुई थी और स्वास्थ्य ठीक होने के बाद उन्होंने फिर से अपनी गतिविधियां शुरू की है।

भाजपा नेता फडणवीस ने पवार से मुलाकात के बाद ट्वीट किया, ‘‘यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी।’’ यह बैठक उच्चतम न्यायालय द्वारा मराठों को दाखिलों और सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने वाले, महाराष्ट्र के कानून को रद्द करने के फैसले की पृष्ठभूमि में हुई।
मराठा आरक्षण के मुद्दे पर राज्य सरकार के रवैये को लेकर भाजपा ने पांच जून को विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई है। महाराष्ट्र में कोविड-19 महामारी से निपटने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस भी राज्य की उद्धव ठाकरे नीत सरकार के घोर आलोचक रहे हैं।

Desk Team