नीट परीक्षा : शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बताया स्वागत योग्य, सत्यमेव जयते

Summary :

Dharmendra Pradhan : सुप्रीम कोर्ट ने नीट की दोबारा परीक्षा कराने से इनकार कर दिया है। कोर्ट के इस फैसले पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि ‘सत्यमेव जयते’। Highlights . Dharmendra Pradhan ने SC फैसले को किया स्वागत . कहा सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बताया स्वागत योग्य Dharmendra Pradhan ने SC फैसले को किया स्वागत सुप्रीम कोर्ट ने नीट की दोबारा परीक्षा कराने से इनकार कर दिया है। कोर्ट के इस फैसले पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि ‘सत्यमेव जयते’। उन्होंने कहा कि हम माननीय…

Dharmendra Pradhan

Dharmendra Pradhan : सुप्रीम कोर्ट ने नीट की दोबारा परीक्षा कराने से इनकार कर दिया है। कोर्ट के इस फैसले पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि ‘सत्यमेव जयते’।

Highlights
. Dharmendra Pradhan ने SC फैसले को किया स्वागत
. कहा सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बताया स्वागत योग्य

Dharmendra Pradhan ने SC फैसले को किया स्वागत

सुप्रीम कोर्ट ने नीट की दोबारा परीक्षा कराने से इनकार कर दिया है। कोर्ट के इस फैसले पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि ‘सत्यमेव जयते’। उन्होंने कहा कि हम माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हैं। हमारी प्राथमिकता देश के विद्यार्थी हैं। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में इसी बात को सबसे ऊपर रखा है। दो ढाई महीने से सरकार के पक्ष को सुप्रीम कोर्ट ने सही ठहराया है। सुप्रीम कोर्ट ने नो री-नीट की बात कही है।

फैसले का स्वागत करते हैं', NEET परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान - Education Minister Dharmendra Pradhan on Supreme Court order on ...

Dharmendra Pradhan : पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए परीक्षा लीक के खिलाफ सख्त कानून बनाया है। हमने उच्च स्तरीय कमेटी की भी घोषणा की जिसके चेयरमैन प्रो. राधा कृष्णन है। वे सभी के सुझाव को सुन रहे हैं और इसका जल्द ही रिपोर्ट आएगा। एनटीए को जीरो टेंपर फ्री संस्था बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हमें एनटीए को एक पारदर्शी, शून्य-त्रुटि वाली संस्था बनाना है। इसके लिए जो भी तकनीक और वैश्विक प्रथाओं को अपनाने की आवश्यकता है, हम अपनाएंगे। जो अव्यवस्था हुई है, उसके लिए किसी को नहीं छोड़ा जाएगा और सीबीआई अपना काम कर रही है।

धर्मेंद्र प्रधान को बीजेपी ने क्यों सौंपी उत्तर प्रदेश चुनाव की कमान? - BBC News हिंदी

सुप्रीम कोर्ट ने नीट एग्जाम में हुई धांधली को लेकर मंगलवार को अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि अब तक ऐसा कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया गया है, जिससे यह साबित हो सके कि परीक्षा में धांधली हुई है। ऐसी स्थिति में हम परीक्षा को संपन्न कराने वाले तंत्र पर सवाल नहीं उठा सकते। नीट यूजी एग्जाम अब कैंसिल नहीं होगा। नीट-यूजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा को रद्द करना न तो उचित है और न ही आवश्यक है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar