हरिद्वार : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कनखल के पहाड़ी बाजार कनखल स्थित कार्यालय पर एक बैठक आहुत की गई, जिसमें नवसर्जित ब्लॉक कनखल में प्रथम बार प्रीतम सिंह प्रदेश अध्यक्ष के पधारने पर उनका ब्लॉक कांग्रेस कमेटी स्वागत करेगी एवं अगामी 16 मार्च को प्रस्तावित राहुल गांधी की देहरादून रैली को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने कहा कि अगामी राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी की रैली को सफल बनाना हर एक कांग्रेसी का फर्ज़ है और हमारे सभी पदाधिकारि एवं कार्यकर्ता इसमें पूर्ण सहयोग करेंगे जिससे अगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व पूरे प्रदेश के कांग्रेस जनो में ऊर्जा का संचार होगा जिससे प्रदेश की पाचों सीट पर कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत दर्ज करने में मदद मिलेगी।
उन्होंने बताया बह 12 मार्च से 15 मार्च तक ब्लॉक स्तर पर जनसम्पर्क कर आमजन से रैली में चलने की अपील करेंगे। पार्षद सचिन अग्रवाल व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नितिन तेश्वर ने कहा संगठन की तरफ़ से जो भी जिम्मेदारी रैली के मद दी जाएगी बह संगठन की अपेक्षाओं को पूरा करेंगे।
उन्होंने कहा सभी कांग्रेस जन रैली को एतिहासिक बनाने के लिए वचनबद्ध है। माहनगर उपाध्यक्ष निशा शर्मा व सचिव सतेंद्र वशिष्ठ ने कहा राहुल गांधी की रैली कई मायनों में एतिहासिक होने जा रही है सभी का पूरा योगदान मिल रहा है इस रैली से प्रदेश में कांग्रेस को बल मिलेगा। इस अवसर पर महानगर के पदाधिकारियों, ब्लॉक कनखल पदाधिकारियों, वॉर्ड अध्यक्षों ने भी अपने अपने विचार रखे बैठक में नकुल माहेश्वरी, हरद्वारीलाल, गौतम भारद्वाज, संदीप अग्रवाल, कुशलपाल सैनी, संदीप चड्ढा, भोला सहगल, करण सिंह, नितिन कश्यप, दीपाली त्यागी, गजेंद्र जोशी, विनोद लोधी, राकेश कुमार, सुमित भाटिया, वसीम सलमानी, सुमित बंसल आदि मौजूद रहे।
– संजय चौहान


Download Android App
Download iOS App



