तमिलनाडु की नवनिर्वाचित द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सरकार को प्रदेश के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने सोमवार को सरकार की भविष्य की नीति को रेखांकित करते हुए कहा कि डीएमके सरकार केंद्र के साथ अच्छे संबंध बनाए रखेंगी। पुरोहित ने आगे कहा कि भले ही राज्य सरकार अपने प्रदेश की पूर्ण स्वायत्तता हासिल करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है, जिसमें केंद्र सरकार भी अपना पूर्ण सहयोग करेगी।
राज्यपाल ने कहा कि राज्य सरकार राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में एक साझेदार के तौर पर केंद्र सरकार से सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखेगी जो “ दोस्ती के लिए हाथ आगे बढ़ाने की हमारी नीति के अनुरूप है, भले ही हम अपने अधिकारों के लिए आवाज़ उठाते हैं।”
राज्य में द्रमुक की सरकार बनने के बाद पहली बार 16वीं विधानसभा में अपने संबोधन में पुरोहित ने कहा कि सरकार द्रविड़ आंदोलन की भावना से निर्देशित होती है और उसने अपने मूल मूल्यों के तौर पर सामाजिक न्याय, लैंगिक समानता, आर्थिक बराबरी, आरक्षण के जरिए सभी के लिए मौके, शिक्षा के जरिए विकास और सामाजिक सुधारों की पहचान की है। उन्होंने कहा, “ये मूल्य इस सरकार की हर कार्यवाही, हर कानून, हर योजना, हर पहल को संचालित करेंगे।”


Download Android App
Download iOS App



