द्रमुक नेता एवं राज्यसभा सदस्य आर एस भारती को कुछ माह पहले एक विशेष समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया। द्रमुक संगठन सचिव ने आरोप लगाया कि उन्हें अन्नाद्रमुक नीत सरकार में भ्रष्टाचार के मामलों को उजागर करने की कोशिश करने के लिए निशाना बनाया जा रहा है।
भारती (73) को एक विशेष समुदाय के खिलाफ बयान देने के आरोप में सुबह उनके घर से गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ इस संबंध में मामला हाल में दर्ज किया गया है। भारती ने कहा कि फरवरी में द्रमुक की एक बैठक में उन्होंने जो बयान दिया था, उसे ‘‘तोड़ा-मरोड़ा’’ गया है।
अमेरिका में वैश्विक महामारी का कहर बरकरार, मरने वालों का आंकड़ा 95 हजार के पार
उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी समाचार पत्र में कोई समाचार नहीं छपा था, लेकिन ‘‘सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने मेरे खिलाफ मुहिम छेड़ दी’’। पार्टी के वरिष्ठ नेता भारती ने यहां संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने मीडिया में सामने आए एक मामले पर ‘‘प्रतिक्रिया’’ दी थी और यह बात हुए 100 से अधिक दिन बीत चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ वे मुझे आज गिरफ्तार करने आए।’’ उन्होंने दावा किया कि सरकार में भ्रष्टाचार के कुछ मामलों का खुलासा करने के कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



