द्रमुक युवा इकाई के नेता उदयनिधि स्टालिन और पार्टी कार्यकर्ताओं ने नागरिकता (संशोधन) विधेयक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। विरोध प्रदर्शन करते हुए पार्टी कार्यकर्ता एक सड़क को बंद करने की कोशिश कर रहे थे। द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने सैदापेट में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया।
कई कार्यकर्ता इस विधेयक की प्रति फाड़ते हुए भी दिखे। इस कानून में अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से धार्मिक प्रताड़ना के कारण 31 दिसंबर 2014 तक भारत आए गैर मुस्लिम शरणार्थियों – हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के लोगों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान है।
अगाथा संगमा ने PM मोदी को लिखा पत्र, कहा-CAB के दायरे से समूचे पूर्वोत्तर को रखा जाए बाहर
विरोध प्रदर्शन की वजह से यातायात प्रभावित रहा। बाद में संवाददाताओं से द्रमुक की युवा इकाई के सचिव ने कहा कि कैब ‘‘अल्पसंख्यकों और श्रीलंका के तमिलों के खिलाफ’’ है। उन्होंने कहा कि जब तक इस विधेयक को वापस नहीं लिया जाता है तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। यह विधेयक लोकसभा और राज्यसभा से पारित हो चुका है और राष्ट्रपति भी इस पर हस्ताक्षर कर चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



